नागौर : पादु कंला, खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव 20 नवंबर, शुक्रवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। श्याम मंदिर पादूकलां में इत्र वर्षा, भव्य श्रृंगार, छप्पन भोग, महाआरती एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर चारभुजा मंदिर से श्याम मंदिर तक भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति ने सभी श्याम भक्तों से सपरिवार पधारकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
इत्र वर्षा, छप्पन भोग और भव्य निशान यात्रा के साथ मनाया जाएगा खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव