प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर की एंटी रोमियो व मिशन शक्ति टीम ने एमडी पीजी कॉलेज और विशाल मेगा मार्ट में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

टीम ने महिला हेल्पलाइन 1090, 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102/108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया। साथ ही नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक किया गया। उनकी समस्याएं सुनकर आवश्यक सुझाव भी दिए गए।

महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407360 की जानकारी देते हुए किसी भी समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।