नागौर : पंचायत समिति रियांबड़ी में शनिवार को उपप्रधान पद के लिए हुए चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की प्रत्याशी शब्बाना बानो ने शानदार जीत दर्ज करते हुए उपप्रधान पद पर कब्जा जमा लिया। चुनाव प्रक्रिया प्रशासन एवं पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सुबह नामांकन एवं जांच की कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद निर्धारित समय पर पंचायत समिति सदस्यों ने मतदान किया। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया गया।
मतगणना में RLP प्रत्याशी शब्बाना बानो को कुल 11 मत प्राप्त हुए,
जबकि कांग्रेस प्रत्याशी शिम्बूराम आकोदिया को 4 मत मिले।
इस तरह शब्बाना बानो ने 7 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर उपप्रधान पद अपने नाम किया।
परिणाम घोषित होते ही RLP समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। और समर्थकों ने पार्टी के पक्ष में RLP जिंदाबाद हनुमान बेनीवाल जिंदाबाद के नारे लगाए। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
गौरतलब है कि पंचायत समिति रियांबड़ी में पहले ही प्रधान पद पर भी RLP ने जीत दर्ज की थी। अब उपप्रधान पद पर भी जीत के साथ पंचायत समिति के दोनों शीर्ष पदों पर RLP का कब्जा हो गया है। इसे क्षेत्र में पार्टी की बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है।