फेफना (बलिया)। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान दो राजस्व सम्बंधित मामले के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। राजस्व से सम्बंधित मामले के निस्तारण के लिए लेखपाल की उपस्थिति नहीं होने के कारण निस्तारण नहीं हो सका।
थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पहले विपक्षी को नोटिस देने के उपरान्त ही प्रार्थना पत्र को निस्तारित करना है। इस क्रम में पूर्व के थाना दिवस के प्रार्थना पत्र की सूचना के उपरांत निस्तारण किया जाएगा।