बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन एवं बच्चों के अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ #नव_भारतीय_नारी_विकास_समिति, बहेरी, बलिया एवं #जस्ट_राइट्स_फॉर_चिल्ड्रेन_एलायंस, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम एवं मशाल पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
जागरूकता पदयात्रा बलिया रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर गांधी स्मारक चौक तक पहुँची। हाथों में मशाल लेकर प्रतिभागियों ने बाल विवाह के विरुद्ध आवाज बुलंद की और समाज को जागरूक होने का संदेश दिया।
आयोजकों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद एवं साधुवाद।