नागौर : जिले की सभी 12 पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के चुनाव आज संपन्न हुए। जिले की पंचायत समितियों में निर्वाचित उप प्रधानों का विवरण इस प्रकार रहे :-
नागौर पंचायत समिति से भागु देवी, डेगाना पंचायत समिति से हरीश, मेड़ता सिटी पंचायत समिति से बाबू देवी, रियांबड़ी पंचायत समिति से शब्बाना तथा मेड़ता रोड पंचायत समिति से अनुपमा उप प्रधान पद पर निर्वाचित हुए। इसी प्रकार श्री बालाजी-अलाय पंचायत समिति से जशोदा , डेह पंचायत समिति से राजू राम तथा जायल पंचायत समिति से राजेंद्र उप प्रधान पद पर निर्वाचित हुए।
वही खींवसर पंचायत समिति से उप प्रधान पद पर बादल चंद निर्विरोध निर्वाचित हुए, मुंडवा पंचायत समिति से मूनाराम उप प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए, पांचौड़ी पंचायत समिति में कमला देवी उप प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं तथा भेरुंदा पंचायत समिति में प्रीति उप प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं।