हापुड़। आम आदमी पार्टी की जिला इकाई हापुड़ द्वारा जिला अध्यक्ष अनवार मलिक के नेतृत्व में पार्टी प्रवक्ता एडवोकेट ऋषिपाल सैनी के आवास पर महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनवार मलिक ने महात्मा फुले के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक समानता, शिक्षा और समाज सुधार के लिए समर्पित कर दिया था।
पार्टी प्रवक्ता एडवोकेट ऋषिपाल सैनी ने कहा कि महात्मा फुले ने तमाम कुरीतियों, बाधाओं और संकटों का सामना करते हुए समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य किया। वहीं जिला उपाध्यक्ष जोगेंद्र दास ने कहा कि भारत में शिक्षा क्रांति की अलख जगाने में महात्मा फुले का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समाज उनके योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।
इस मौके पर मुस्लिम कुरैशी, हीरालाल जैनवाल, आजाद, डॉ. सहजाद, निखिल सैनी, राजेंद्र बैंक वाले, महेश शर्मा और पवन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।