जनपद हापुड़ को करीब 15 साल के लंबे इंतजार के बाद अपना एआरटीओ कार्यालय मिल गया है। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह आज हापुड़ पहुंचे, जहां उन्होंने गांव दादरी में नवनिर्मित एआरटीओ कार्यालय का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा विधायक और परिवहन विभाग के संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि हापुड़ का एआरटीओ कार्यालय पिछले करीब डेढ़ दशक से किराए की जमीन पर संचालित हो रहा था। अब विभाग को अपना भवन मिलने से कार्यालयीन कार्यों के संचालन में सुविधा होगी। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और परिवहन विभाग से जुड़े अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
करीब 15 साल बाद अपना एआरटीओ कार्यालय मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
बाइट – दयाशंकर सिंह, परिवहन राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश।