सड़क और जलभराव की समस्याएं जल्द दूर नहीं हुईं तो होगा आंदोलन: सीएम चौहान


पिलखुवा के वार्ड नंबर 13 और 24 में निर्माणाधीन सड़कों, नालियों और जल निकासी में अनियमितताओं का नागरिकों ने उठाया मुद्दा

पिलखुवा। आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष अरुण शर्मा के नेतृत्व में वार्ड नंबर 13 और वार्ड नंबर 24 के नागरिकों ने निर्माणाधीन सड़कों, नालियों और जल निकासी की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने मौके पर पहुंचकर सड़कों और नालियों की स्थिति दिखाई तथा निर्माण कार्यों में कथित धांधली और जल निकासी की अव्यवस्था से हो रही परेशानियों से पार्टी पदाधिकारियों को अवगत कराया।

नागरिकों ने आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता एवं पश्चिमी प्रांत के उपाध्यक्ष सीएम चौहान के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए मांग की कि उनकी आवाज प्रशासन और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाए। सीएम चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित सभासद और ठेकेदार को फोन कर समस्याओं के समाधान के लिए बात की।

इस दौरान सीएम चौहान ने कहा कि वार्डों में सड़क निर्माण, नाली निर्माण और पानी की निकासी में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी जनता के हित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

इस मौके पर शिवकुमार मित्तल, नागेंद्र कुमार, अनिल कुमार, धर्म प्रकाश शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजीव कंसल, दिनेश कुशवाहा, सुनील कुमार, इमरान खान, शकील अहमद, सुंदरलाल, विनोद सैनी, संजय अग्रवाल, अरुण शर्मा, नीरज अत्रे सहित अनेक स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।