ओयो होटल के नाम पर अनैतिक देह व्यापार के विरोध में अधिवक्ताओं ने जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन
बारा प्रयागराज, शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी नारीबारी क्षेत्र में ओयो के नाम पर अनैतिकता और सेक्स रैकेट चलाने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ज्ञात हो कि विगत शनिवार को नेशनल हाई वे 30पर नारीबारी चौकी के आगे यच पी पेट्रोल पंप के सामने संचालित ओयो होटल और साथ में संचालित रेस्टोरेंट में कई युगल जोड़ो के आगमन एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कुछ नागरिकों ने स्थानीय पुलिस को सूचित कर कुछ जोड़ो का भागते हुए वीडियो बनाया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने ओयो होटल का रजिस्ट्रेशन और रजिस्टर आदि भी चेक किया। इस बाबत थाना अध्यक्ष शंकरगढ़ प्रीतम तिवारी ने बताया था कि ओयो कर्मचारी को रजिस्टर सहित बुलाया गया है। ओयो होटल की आड़ में समाज में किसी भी अनैतिकता की गंभीरता से जांच कर अंकुश लगाया जायेगा। मौके पर उपस्थित शिकायतकर्ता अधिवक्ता सन्तोष सिंह ने बताया कि पुलिस के आने के पूर्व देखते देखते कई जोड़े निकल गए। इस बाबत प्रभावी कार्रवाई नहीं होने और ग्रामीण क्षेत्रों में शिकायत के बाद भी यथावत देह व्यापार संचालित होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस बाबत अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जिला अधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर इस अनैतिकता को बन्द कराने की मांग किया है। इस बाबत एडीएम ने डीसीपी यमुनानगर को शिकायत पत्र फारवर्ड कर उचित कार्रवाई के लिए कहा है।क्षेत्रीय लोगों ने इस अनैतिकता पर तत्काल अंकुश लगाए जाने की मांग किया है।
ओयो होटल के नाम पर अनैतिक देह व्यापार के विरोध में अधिवक्ताओं ने जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन